इस पोस्ट में हम जर्मन भाषा में रंगों के नाम जानेंगे। जर्मन भाषा में रंग को ‘फार्बेन’ (𝘍𝘢𝘳𝘣𝘦𝘯) कहते हैं! रंग किसे पसंद नहीं होते? अगर रंगों का अस्तित्व न होता, तो सब कुछ सूना और बेरंग लगता। इसीलिए, रंगों का संबंध इंसान की मानसिक स्थिति से जोड़ा जा सकता है। अलग-अलग आकर्षक रंग-संयोजन (𝘊𝘰𝘭𝘰𝘳 𝘊𝘰𝘮𝘣𝘪𝘯𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯) मन को सुकून देते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि रंग ‘मूड चेंजर’ होते हैं!
हरा, लाल, गुलाबी, नारंगी, पीला, नीला, बैंगनी, काला और सफेद जैसे विभिन्न रंगों के जर्मन भाषा में अलग-अलग नाम हैं:
    • लाल (𝖱𝖾𝖽): ‘रॉट’ ➔ 𝘙𝘰𝘵
    • गुलाबी (𝖯𝗂𝗇𝗄): ‘रोजा’ ➔ 𝘙𝘰𝘴𝘢
    • नारंगी (𝖮𝗋𝖺𝗇𝗀𝖾): ‘ऑरांज’ ➔ 𝘛𝘳𝘢𝘯𝘨𝘦
    • पीला (𝖸𝖾𝗅𝗅𝗈𝗐): ‘गेल्ब’ ➔ 𝘎𝘦𝘭𝘣
    • नीला (𝖡𝗅𝗎𝖾): ‘ब्लाऊ’ ➔ 𝘉𝘭𝘢𝘶
    • बैंगनी (𝖯𝗎𝗋𝗉𝗅𝖾): ‘लीला’ ➔ 𝘓𝘪𝘭𝘢
    • काला (𝖡𝗅𝖺𝖼𝗄): ‘श्वार्झ’ ➔ 𝘚𝘤𝘩𝘸𝘢𝘳𝘻
    • सफेद (𝖶𝗁𝗂𝗍𝖾): ‘वाईज़’ ➔ 𝘞𝘦𝘪ß
    • हरा (𝖦𝗋𝖾𝖾𝗇): ‘ग्र्युन’ ➔ 𝘎𝘳ü𝘯
    • भूरा (𝖡𝗋𝗈𝗐𝗇): ‘ब्राउन’ ➔ 𝘉𝘳𝘢𝘶𝘯
    • स्लेटी (𝖦𝗋𝖾𝗒): ‘ग्राऊ’ ➔ 𝘎𝘳𝘢𝘶

शेड्स और कॉम्बिनेशन (𝘚𝘩𝘢𝘥𝘦𝘴 & 𝘊𝘰𝘮𝘣𝘪𝘯𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯𝘴)
    • हल्का (𝖫𝗂𝗀𝗁𝗍): इसे ‘हेल’ (𝘏𝘦𝘭𝘭) कहते हैं। जैसे: हल्का नीला = ‘हेलब्लाऊ’ (𝘏𝘦𝘭𝘭𝘣𝘭𝘢𝘶)
    • गहरा (𝖣𝖺𝗋𝗄): इसे ‘डुंकेल’ (𝘋𝘶𝘯𝘬𝘦𝘭) कहते हैं। जैसे: गहरा नीला = ‘डुंकेलब्लाऊ’ (𝘋𝘶𝘯𝘬𝘦𝘭𝘣𝘭𝘢𝘶)
    • रंग-बिरंगा (𝖢𝗈𝗅𝗈𝗋𝖿𝗎𝗅): इसे ‘बुंट’ (𝘉𝘶𝘯𝘵) कहा जाता है।

मेरा पसंदीदा रंग ‘क्योनिग्ज ब्लाऊ’ (𝘒ö𝘯𝘪𝘨𝘴𝘣𝘭𝘢𝘶) यानी रॉयल ब्लू और ‘रोजा’ (𝘙𝘰𝘴𝘢) यानी गुलाबी है। क्या आप मुझे जर्मन में अपना पसंदीदा रंग बताएंगे?

 

Home

 

© 2023 Germanplanet.in (by Sayalee Marathe)

Image Credit- Freepik.com

(https://www.howtopronounce.com- pronunciation dictionary of German words)

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights